फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पदयात्रा के साथ हुई योग सप्ताह की शुरुआत

Mon, 16 Jun 2025 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
स्पोर्टस स्टेडियम में योगाभ्यास करते अधिकारी, जनप्रतिनि​धि व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ता। जिले में रविवार को पदयात्रा के साथ योग सप्ताह की शुरुआत हुई। कलेक्ट्रेट से स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा तक आयोजित पदयात्रा को कलेक्ट्रेट में डीएम अजय कुमार द्विवेदी व सीडीओ शाहिद अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के साथ पैदल स्पोट्र्स स्टेडियम पहुंचे डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आमजन के साथ योगाभ्यास किया। 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने अधिकारियों के साथ भगवान धन्वंतरि के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन


जिले में रविवार से 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि व्यायाम करने से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो हमें विभिन्न बीमारियों से बचाता है। डीएम ने कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग सप्ताह की शुरुआत की गई है। इसमें नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के जरिये कैसे स्वस्थ रहा जाए, इसके टिप्स दिए जाएंगे। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सभी योग वेलनेस सेंटर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स, सीएचसी, पीएचसी, आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स सहित अन्य चिकित्सालयों में योगाभ्यास के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिलवासियों से योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील भी की। इस दौरान योग प्रशिक्षक अरुण कुमार व योग सहायकों ने योग प्रशिक्षण कराया। इस दौरान एसपी घनश्याम चौरसिया, एडीएम योगानंद पांडेय, एसडीएम संजय कुमार, राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ.रामकृपाल, डॉ.नसरीन खातून, संजीव कुमार मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें