फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मौसम बदलता रहा रूप, कहीं बारिश तो कहीं धूप

Mon, 16 Jun 2025 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा तहसील परिसर में बरसात का नजारा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में रविवार को मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिले। सुबह जहां जमुनहा क्षेत्र में झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई वहीं भिनगा क्षेत्र में बादलों की आवाजाही जारी रही। इसके विपरीत इकौना क्षेत्र में चिलचिलाती धूप के कारण लोग बेहाल रहे। बदलता मौसम किसानों की दुविधा भी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज परेशान कर रहा है। रविवार को दोपहर तक तेज धूप ने जहां लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं दोपहर बाद भिनगा व जमुनहा क्षेत्र में बादलों की लुकाछिपी के कारण उमस काफी बढ़ गई।
इस बीच जमुनहा क्षेत्र में शाम हो हुई झमाझम बरसात के बाद जहां मौसम के मिजाज में नरमी दिखी लेकिन भिनगा व इकौना क्षेत्र में को कोई राहत नहीं मिली। आषाढ़ माह में हुई बारिश से जमुनहा क्षेत्र में किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं भिनगा क्षेत्र के किसान बादलों को देख बारिश की कामना करने लगे, जबकि इकौना क्षेत्र जब बादलों ने दगा दिया तो किसानों के चेहरे मायूसी से भर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें