फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषय वासनाओं पर नियंत्रण से ही सुधरेगा जीवन : जैन मुनि

Sun, 04 Jan 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 दिगंबर जैन मंदिर में पूजा करते जैन मुनि। - संवाद
विज्ञापन
कटरा। श्रावस्ती स्थित दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को आचार्य बसु नंदी जी अन्य जैन मुनियों के साथ पहुंचे। इस दौरान दिगंबर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार जैन ने मुनियों का पैर धोकर स्वागत किया।
विज्ञापन


उपदेश के दौरान आचार्य बसु नंदी ने कहा कि अतिशय क्षेत्र श्रावस्ती के मूल नायक तृतीय तीर्थांकर देवाधिदेव श्री 108 भगवान संभव नाथ की कल्याणक भूमि पर प्रथम बार आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि जीवन सुधारने के लिए लोगों को विषय वासनाओं पर नियंत्रण करना आवश्यक है।

जैन मुनि ने आगे कहा कि यहां की धरती ऊर्जावान, स्वच्छ, पवित्र व ज्ञानोपयोगी है। दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष ने कहा कि भगवान संभव नाथ का जप तप कल्याणक महोत्सव यहीं हुआ था। इसलिए जैन धर्म में इस तीर्थ क्षेत्र का बड़ा महत्व है। इस मौके पर संदीप चंद जैन, विनोद कुमार जैन, निकुंज जैन, योगेश जैन, परेस जैन, महेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, स्वरूप चंद जैन व नवीन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें