फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मां सिद्धिदात्री की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

Thu, 02 Oct 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राज​र्षि काली मंदिर परिसर में भोजन करतीं कन्याएं। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन भक्तों ने माता सिद्धिदात्री की आराधना की। भक्तों ने पूर्णाहुति दे कर नौ दिन तक चलने वाले व्रत का समापन किया। वहीं, मंदिर व घरों में कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्र का बुधवार को लोगों ने हवन कर व्रत के अनुष्ठान का समापन किया। साथ ही देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा कर उन्हें विविध पकवान खिलाए। झारखंडी माता मंदिर में मंगलवार रात आरती थाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने आरती थाल सजाकर माता की आरती उतारी। इसी तरह से व्यास भवन, अशोक तिराहा स्थित पूजा पंडाल, भिट्ठी व भंगहा बाजार में स्थापित देवी प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें