फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध की पूजा से मिलती है मानसिक शांति : देवानंद

Wed, 15 Oct 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी में प्रार्थना करते अनुयायी। - संवाद
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को महाराष्ट्र से आए अनुयायियों के 85 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंधकुटी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि भगवान बुद्ध की पूजा से मानसिक शांति, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और सकारात्मकता का लाभ मिलता है। यह नकारात्मकता को दूर करने, पिछले कर्मों को मिटाने, ज्ञान और सफलता हासिल करने में मदद करता है।

आगे बताया कि पूजा से जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य लाभ और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। ध्यान से मन की एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है। बुद्ध के उपदेशों का पालन करने से आध्यात्मिक जागरूकता और प्रेरणा मिलती है। साथ ही मोक्ष प्राप्ति में सहायता भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें