फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खेत गए ग्रामीण का शव तालाब में उतराता मिला

Wed, 15 Oct 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 फतेहपुर बनगई गांव में रोते-बिलखते परिजन।    - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के फतेहपुर बनगई निवासी चंद्रभूषण शर्मा (53) का शव मंगलवार सुबह पोखरा कुट्टी तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की व शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



मल्हीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बनगई निवासी चंद्रभूषण शर्मा सोमवार शाम घर से खाना-खाने के बाद खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन नहीं लौटे। रात तक उनके घर वापस न आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

मंगलवार की सुबह उनका शव गांव के पास जमुनहा-बहराइच मार्ग स्थित पोखरा कुट्टी तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना परिजनों को दी तो पूरे घर में चीख-पुकार मच गया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें