फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगा आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आदिशक्ति माता रानी के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का रविवार को पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद मांगा। इस दौरान देवी मंदिरों में बज रहे घंटे-घड़ियालों व शंख की गूंज से समूचे जिले में भक्ति की हवा बह रही है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा के नौ रूपों की अलग-अलग पूजा होती है। इसी के क्रम में रविवार को माता रानी के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। भोर से ही भिनगा के राजर्षि काली मंदिर सहित जिले के अन्य देवी मंदिरों में शंख, घंटा, घड़ियाल की गूंज होने लगी। इसके साथ ही कई पूजा पंडालों में देर शाम मां आदि शक्ति की प्रतिमा का विधिविधान से अनावरण किया गया। यही स्थिति इकौना नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों की भी रही जहां देवी प्रतिमा का अनावरण कर देवी आराधना प्रारंभ हुई।
इकौना में मां ज्वाला मंदिर, उपाध्याय तालाब, बेचूबाबा दुर्गा मंदिर, गौतमनगर, महावीरनगर, रानी तालाब, काली मंदिर पटेलनगर, दुर्गा मंदिर मुबारक नगर, कबीर नगर, तिलक नगर व चौक सहित जमुनहा, लक्ष्मननगर, सिरसिया, गिलौला में भी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि व ज्ञान का वरदान मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें