फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर उतरा करंट मासूम की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट स्थित एक घर में लगे लोहे के दरवाजे में करंट उतरने के कारण शनिवार को दो बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं। इनमें से एक मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बालिका बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दिए बिना परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरदत्तनगर गिरंट के मजरा रजपुतिया निवासी छोटेलाल सिंह ने अपने घर में लोहे का दरवाजा लगवा रखा है। इसी दरवाजे से होकर उनके घर की विद्युत लाइन भी गुजरी है। दरवाजे पर लगे तार को चूहों ने कुतर दिया था। इसके चलते शनिवार शाम दरवाजे में करंट उतर आया। इस दौरान घर के बाहर खेल रही छोटेलाल की पुत्री सपना (7) व रोशनी (5) घर में घुसने लगीं।
जैसे ही रोशनी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, वह बिजली की चपट में आ गई। वहीं इसकी जानकारी सपना को नहीं हो सकी। उसने भी दरवाजे को धक्का देने का प्रयास किया तो वह भी झटके के साथ जमीन पर गिर गई। रोशनी की बिजली की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सपना की चीख-पुकार पर पहुंचे परिवारीजनों ने तार को निकाल कर आपूर्ति बाधित की। वहीं परिवारीजनों ने हादसे की सूचना मल्हीपुर व चौकी पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें