फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गंध कुटी पर किया पूजन-अर्चन

Mon, 02 Mar 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी पर पूजा करते बौद्ध अनुयायी।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सोमवार को बर्मा से आए अनुयायियों के 40 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से गंध कुटी पर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि सुखी जीवन के लिए मन का शांत होना बहुत जरूरी है। मन की शांति के लिए ध्यान साधना जरूरी है। ध्यान मन को शांत रखने का समाधान है, जो लालसा और घृणा से ऊपर रहता है।

बताया कि ध्यान हमें वर्तमान पल को स्वीकार कर पूरी गहराई से जीने में मदद करता है। यह व्यक्ति को अधिक तेज, खुशहाल और अंतर्ज्ञानी बनाता है। बौद्ध सभा के बाद अनुयायियों ने कच्ची कुटी, पक्की कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, गंध कुटी, सूर्यकुंड, सभा मंडप, कौशाम कुटी, शिवली स्तूप, राहुल कुटी, संघमित्रा कुटी, आनंद कुटी और ओड़ाझार टीला आदि स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें