फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कल बरसेगा रंग, होरियारे करेंगे धमाल

Mon, 02 Mar 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तुलसीपुर बाजार में सोमवार को पिचकारी खरीदते बच्चे। - संवाद - फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। होली के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। रंगोत्सव को सकुशल संपन्न करवाने के लिए विभिन्न थानों में एसपी ने अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


होली का असर सोमवार को बाजारों में भी देखने को मिला, खरीदारों से गुलजार रहे। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला। बच्चों ने जमकर रंग, गुलाल व पिचकारी की खरीदारी की। सोमवार देर रात जिले के 930 स्थानों पर होलिका दहन के लिए समितियों के पदाधिकारियों को अंतिम रूप देते देखा गया। ड्रोन व कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा।


सोमवार को दिन भर गांव से लेकर शहर तक लोगों को होलिका दहन के लिए लकड़ी व कंडा इकट्ठा करते देखा गया। पुलिस कर्मी भी होलिका दहन को सकुशल संपन्न करवाने के लिए निरीक्षण करते दिखे।
विज्ञापन



एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि जिले में होलिका दहन के लिए 930 स्थल चिह्नित हैं। 22 स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे। होली को सकुशल संपन्न करवाने के लिए थानों में तैनात पुलिस बल के अतिरिक्त 10 निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक, 14 हेड कांस्टेबल, 42 कांस्टेबल व 24 महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है।

मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर अधिक सतर्कता बरती जा रही है। होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके, इसके लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बाजार में भी होली का रंग दिखने लगा है। मिठाई की दुकानों से लेकर कपड़े के दुकानों तक हर जगह लोगों की भीड़ नजर आ रही है। बच्चे मास्क व पिचकारी खरीदने में व्यस्त नजर आ रहे हैं।




-

दिखाएं समझदारी, नहीं खराब होगी सेहत

जिला चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. फणींद्र तिवारी बताते हैं कि होली में प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। रंग खेलने से पहले हो सके तो चश्मा पहन लें। इससे रंग सीधे आंख में नहीं जाएगा। यदि कोई रंग लगा रहा हो, तो छीना-झपटी न करें, इससे रंग आंखों में जा सकता है। रंग आंख में चला जाए, तो साफ ठंडे पानी से आंखों को खूब धोएं। यदि आराम न मिले, तो तत्काल नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें। फिजिशियन डॉ. एके सिंह ने बताया कि होली में अधिक तला-भुना खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए। रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल या मॉइस्चराइजर लगा लें, इससे त्वचा पर लगे रंग को साफ करने में आसानी होगी।




-
आज शाम को निकलेगी भगवान नरसिंह की शोभायात्रा, होली कल
श्री प्रह्वाद होलिकोत्सव महासमिति भिनगा के अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया की मंगलवार शाम को छह बजे भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा व्यास भवन स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर परंपरागत मार्गों से होते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंचेगी। बुधवार को सुबह नौ बजे से रामलीला मैदान से नगर की शोभायात्रा निकलेगी, जो परंपरा गत मार्गों से होते हुए भिनगा चौराहा पहुंचेगी। वहां से काली मंदिर, पुरानी बाजार होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर होते हुए रामलीला मैदान पहुंच कर समाप्त होगी। शाम को छह बजे से ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें