फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को मिल रहा व्यवसायिक खेती का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रवासी श्रमिकों को तीन दिवसीय व्यवसायिक खेती का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत सोमवार को आईटीआई भिनगा के सभागार में हुई।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा जिले में स्थापित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार ने प्रवासी श्रमिकों को व्यवसायिक खेती के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने मौम पालन कर रोजगार स्थापित करते हुए आय बढ़ाने की सलाह भी दी। इस दौरान प्रवासी श्रमिकों को मधुमक्खी पालन, मौम वंश का निरीक्षण एवं शीतकालीन व बसंत कालीन प्रबंधन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. उमेश बाबू ने आदर्श मौनायल का चुनाव, मौन वंश का प्रबंधन, मौम का निष्कासन एवं प्रसंस्करण के बारे में जानकारी दी। डॉ. अहतसाम ने शहद का निष्कासन व प्रसंस्करण के बारे में बताया जबकि मानवेंद्र बहादुर सिंह ने मधुमक्खी परिवारों का विभाजन एवं संयोजन व उनके स्थानांतरण के विषय में जानकारी दी। कृषि तकनीकी अधिकारी हरिओम सक्सेना ने मौम का निष्कासन एवं प्रसंस्करण तथा आर्थिक विश्लेषण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कई प्रवासी श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें