फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत शनिवार को जिले के सभी थानों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। उपनिरीक्षक अंजली वर्मा, महिला आरक्षी मधुलिका, मीरा, विनय और राजपाल ने ग्राम पंचायत गोपालपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम, लैंगिक समानता और गुड टच-बैड टच आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन


शक्ति मोबाइल टीम की आरक्षी सरिता जायसवाल, मोनू सिंह व प्रिया मिश्रा ने लेंगड़ी गूलर गांव व उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरैया में, मल्हीपुर क्षेत्र में उपनिरीक्षक सूरज कुमार गौड, महिमा सिंह आदि ने बिंद्रा प्रसाद स्मारक उच्चतर विद्यालय जैता में, हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, राम कुशवाहा आदि ने ग्राम पंचायत इमलिया करनपुर में चौपाल लगाकर हेल्पलाइन नंबर व विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें