फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला व सीमा सुरक्षा पहली प्राथमिकता : राहुल भाटी

Tue, 02 Sep 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कार्यभार ग्राहण करते एसपी। - स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवागत एसपी राहुल भाटी रविवार देर रात निरीक्षण भवन पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। सोमवार सुबह उन्होंने एसपी कार्यालय स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और पटल प्रभारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन


एसपी राहुल भाटी ने शिकायत प्रकोष्ठ, वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एएसपी कार्यालय, सीओ कार्यालय, मीडिया सेल, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा आदि की कार्यप्रणाली देखी और कार्यप्रणाली को प्रभावी व पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने लंबित प्रकरणों को लेकर प्रभारियों के साथ बैठक की और सभी प्रकरणों के अतिशीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। बताया कि महिला सुरक्षा, महिला अपराधों में कमी व महिला अपराध के दोषियों को प्रभावी पैरवी कर सख्त सजा दिलवाना प्राथमिकता में है।
विज्ञापन


इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए तस्करी व संदिग्ध गतिविधियों पर पूर्ण पाबंदी लगाना भी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेगा। जनता को न्यायपूर्ण वातारण मिले, इसके लिए संवेदनशील पुलिसिंग जरूरी है। प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी व जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि राहुल भाटी 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। बरेली में एएसपी के रूप में सेवाएं देने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का सेनानायक बनाया गया था और अब उन्हें श्रावस्ती जिले की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें