फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत, मौत

Sat, 21 Nov 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसव पीड़िता की हालत बिगड़ने पर शनिवार को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

सिरसिया क्षेत्र के बैरिहवा गांव निवासी कुसुम वर्मा (25) ने 13 नवंबर को चैलाही गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर घर चले गए। शुक्रवार को कुसुम की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर भिनगा पहुंचे। यहां खैरी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉ. शिव मंगन ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के जीजा तीरथराम वर्मा ने बताया कि नवजात बच्चा स्वस्थ है, लेकिन मां के बिना उसका पालन-पोषण करना कठिन होगा। परिजनों ने किसी के विरुद्ध शिकायत नहीं की और पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें