फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकती मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रानीपुर कांजी गांव निवासी एक महिला का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गिलौला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के कोतवाली नगर अंतर्गत ग्राम रुद्रपुर विशेन निवासी शिवबहादुर सिंह ने अपनी पुत्री पूनम सिंह (29) का विवाह गिलौला थाना क्षेत्र के रानीपुर काजी गांव निवासी पंकज सिंह से किया था। उसका शव सोमवार देर शाम उसी के कमरे में लगे छत के कुंडे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला।
इसकी सूचना ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के लोगों को दी। जिन्हें बताया गया कि पूनम ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना गिलौला पुलिस को दी। मायके वालों ने आरोप लगाया कि घटना से पूर्व पूनम का किसी बात को लेकर ससुरालीजनों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद ससुरालीजनों ने पूनम की हत्या कर लाश को फंदे से लटका दिया। इस पर गिलौला पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिलौला विजय बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के पिता ने दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल तहरीर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें