फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने राप्ती नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। पारिवारिक कलह से तंग एक महिला ने गुरुवार को राप्ती में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से नदी में महिला की तलाश शुरू कराई पर उसका पता नहीं चला। वहीं नदी में कूदने जा रहे एक अन्य युवक को मौके पर मौजूद पुलिस ने बचा लिया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसवा निवासिनी राधा देवी (45) पत्नी राधिका प्रसाद किसी बात से नाराज होकर गुरुवार की सुबह करीब सात बजे राप्ती के भकला घाट पुल पर पहुंची। यहां पर राधा पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। यह देख जब तक राहगीर उसे बचाने का प्रयास करते राधा ने राप्ती में छलांग लगा दी।
लोगों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से महिला की तलाश शुरू कराई पर उसका पता नहीं चला। इसी दौरान पुल से भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम सलारपुर निवासी कैलाश यादव ने भी पारिवारिक कलह से परेशान होकर राप्ती में कूदने का प्रयास किया।
विज्ञापन

यह देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ कर बचा लिया। इसके बाद में उसे भिनगा कोतवाली लाया गया। जहां प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने कैलाश यादव को समझा बुझा कर वापस घर भेज दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने स्वयं उसकी समस्या हल करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें