फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के हमले में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। सर्राबोझी के मजरा अतरपरी में मामूली कहासुनी को लेकर पति ने पत्नी पर बुधवार रात लाठी से हमला बोल दिया। जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। जिसे रात में ही सीएचसी सिरसिया लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। बाद में उसे लखनऊ रेफर किया गया था। परिवारीजन उसे लखनऊ न ले जाकर एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सर्राबोझी के मजरा गांव अतरपरी निवासी रेखा देवी (35) का उसके पति कमलेश पुत्र नंदे से विवाद हो गया। इसके बाद कमलेश ने लाठी से रेखा देवी के सिर पर वार कर दिया। जिससे रेखा देवी का सिर फट गया। घटना के बाद रेखा देवी बेहोश हो गई। जिसे देख कमलेश घर छोड़ कर मौके से भाग गया। बेहोशी की हालत में रेखा देवी को उसका देवर संतोष रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया ले गया। जहां महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। यहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाने की सलाह दी।
परिवारीजन रेखा को लखनऊ न ले जाकर हालत गंभीर देख उसे रास्ते में ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रेखा की मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता बलरामपुर के थाना ललिया अंतर्गत ग्राम काशीपुर निवासी छोटे लाल ने सिरसिया पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने दामाद पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना के बाद सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सिरसिया रामसमुझ प्रभाकर बताते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें