फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलौला सीएचसी में नहीं एआरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में एंटीरैबीज वैक्सीन नहीं है। इससे यहां आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए मरीजों को बहराइच का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में विगत कई दिनों से एंटी रैबीज वेक्सीन नदारद है। यहां आने वाले जरूरतमंदों को बाहर से एंटी रैबीज वैक्सीन लाने या फिर भिनगा जाकर लगवाने की सलाह दी जाती है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को देखने को मिला। जब गिलौला कस्बा निवासी राजू अली अपनी चार वर्षीय पुत्री सायमा को लेकर सीएचसी पहुंचा।
राजू ने बताया कि चार दिन पूर्व उसकी पुत्री को कुत्ते ने काट लिया था। जो काफी परेशान थी। बुधवार को उसे एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए सीएचसी गिलौला लाया था। जहां एआरवी न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश पटेल का कहना है कि जो दवाएं नहीं है। उनकी डिमांड भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें