फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती बाइक से गिरी महिला, मौत
विज्ञापन

जमुनहा (श्रावस्ती)। मोहम्मदपुर निवासी एक महिला शनिवार को कानीबोझी में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने अपने भतीजे के साथ जा रही थी। गजोबरी गांव के निकट वह बाइक से गश खाकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों द्वारा उसे बहराइच ले जा जाया रहा था। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र ग्राम परसा डेहरिया के मजरा मोहम्मदपुर निवासी कमला (45) पत्नी लखपत यादव अपने भतीजे रक्षाराम यादव के साथ शनिवार को मोटरसाइकिल से कानीबोझी जा रही थी। कानीबोझी में वह अपने समधी भगौती की पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। राप्ती बैराज से कानीबोझी मार्ग स्थित गजोवरी से टिकुइया के बीच कमला मोटरसाइकिल से अचानक गश खाकर नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालात में परिवारीजन उसे निजी वाहन से बहराइच ले जा रहे थे। जिसकी बीरबल कुट्टी के पास मौत हो गई। परिवारीजनों ने घर लाकर रविवार को पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें