तेंदुआ रतनपुर गांव स्थित घर में लगी आग।
- फोटो : SRAWASTI
अश्रावस्ती। तेंदुआ रतनपुर गांव में कुछ लोग ठंड अधिक होने के कारण घर बाहर बैठ कर अलाव ताप रहे थे। अलाव से उठी चिंगारी से एक घर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग को काबू करते आग की लपटों ने सात घरों को अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ रतनपुर में रविवार को ठंड अधिक होने के कारण कुछ लोग घर के बाहर बैठ कर अलाव ताप रहे थे। हवा तेज होने के कारण अलाव से उठी चिंगारी से शंकर के फूस के घर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग को काबू करते लपटों ने पड़ोसी मायाराम, बिकाऊ, भूरे, किसपाल, चिंताराम सहित सात लोगों के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। इस अग्निकांड में सभी घरों में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। करीब दो लाख रुपये के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।