फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गड्ढे में भरे पानी में डूबी महिला, मौत

Mon, 20 Jul 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना के भलुहिया दसौंधी गांव में गड्ढे में डूबकर महिला की मौत के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
इकौना। भलुहिया दसौंधी निवासी एक महिला की गड्ढे में भरे बरसात के पानी में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भलुहिया दसौंधी निवासी रंजना (56) रविवार सुबह नित्यक्रिया के लिए भट्ठे के पास स्थित गड्ढे के पास गईं थी। रंजना का एक हाथ पहले से फ्रैक्चर था। इस दौरान पैर फिसलने से वो गड्ढे के गहरे पानी में चली गई। हाथ फ्रैक्चर होने से वो खुद को संभाल भी नहीं पाई और डूबने से उनकी मौत हो गई। रंजना के काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान शव गड्ढे के पानी में उतराता मिला। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गया। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें