फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: टंकी पर युवक की नाैटंकी, कहा- पत्नी को नहीं भेज रहे मायके वाले

Mon, 20 Jul 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 इकौना के मोहल्ला आजाद नगर में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक।
विज्ञापन
इकौना। मोहल्ला आजाद नगर निवासी एक युवक शनिवार की रात पत्नी व बच्चों को मायके से घर भेजने की मांग को लेकर 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने आश्वासन देकर युवक को उतारने का प्रयास किया लेकिन युवक पत्नी के आने की जिद पर अड़ा रहा। पत्नी के आने व समझाने पर युवक नीचे उतरा। इस दौरान घंटों ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी ननकू शनिवार रात 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए और पत्नी व बच्चों को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। इस दौरान ननकू ने आरोप लगाया कि उनके ससुर व साले के चलते उनकी पत्नी बार-बार मायके चली जाती है। उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिससे नाराज होकर न्याय के लिए वो टंकी पर चढ़े हैं। ननकू के टंकी पर चढ़ने की सूचना से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, इकौना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मान मनौव्वल शुरू किया। इस दौरान ननकू पत्नी और बच्चों को मौके पर बुलाए जाने की मांग पर अड़ा रहा। पारिवारिक सदस्यों और पत्नी के समझाने पर घंटो बाद ननकू टंकी से नीचे उतरा। ननकू के भाई ने बताया कि उनकी पत्नी डेढ़ साल पहले मायके चौबेजात चली गई थी। 15 दिन पहले आई थी और फिर चली गई। ननकू के एक लड़का व चार लड़किया हैं, उन्हें भी वो साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें