फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sun, 01 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के गलकटवा निवासी विवाहिता की शनिवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मृतका के बहनोई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भिनगा के ग्राम जब्दी निवासी विश्वनाथ ने अपनी पुत्री इंद्रावती (27) का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व क्षेत्र के गलकटवा निवासी भूरे के साथ किया था। शादी के तीन वर्ष बाद इंद्रावती का गौना आया था। भूरे से इंद्रावती को तीन वर्ष व एक-एक वर्ष का पुत्र है। विश्वनाथ के पुत्र न होने के कारण उसने अपनी संपत्ति इंद्रावती के नाम कर दी। इसके बाद से वह अपनी पुत्री के साथ गलकटवा में रह रहा है। मौजूदा समय विश्वनाथ फालिज का शिकार है। उसकी सेवा को लेकर शनिवार को दंपती में कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में इंद्रावती की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में मृतका के बहनोई ने दहेज के लिए इंद्रावती की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। इस बारे में कोतवाल राज कुमार सरोज का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें