फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समर्थन मूल्य बढ़ने पर भी गेहूं की खरीद सुस्त

Thu, 30 Apr 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
खरगौरा बस्ती क्रय केंद्र पर तौल करते किसान। - फोटो : खरगौरा बस्ती क्रय केंद्र पर तौल करते किसान।
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर। किसानों से सीधे गेहूं खरीदने के लिए जिले में क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। शासन ने बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोत्तरी की है। फिर भी किसान क्रय केंद्रों की ओर आकर्षित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक मात्र 907 किसान ही अपने गेहूं बेच सके हैं। खाद्य एवं रसद विभाग ने किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाने के लिए जिले में 36 क्रय केंद्रों की स्थापना की है। इन क्रय केंद्रों पर किसान 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेच सकते हैं।यह मूल्य पिछले वर्ष से 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। खरगौरा बस्ती क्रय केंद्र प्रभारी जगदंबिका सिंह ने बताया कि 32 किसानों ने 1231 क्विंटल गेहूं बेचा है। भगवानपुर बनकट क्रय केंद्र प्रभारी मयंक त्रिपाठी के अनुसार, 21 किसानों से 883.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। अन्य केंद्रों की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है।
49 हजार 715.85 क्विंटल हुई खरीद
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तक 36 क्रय केंद्रों पर 49,715.85 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। किसानों का भुगतान दो से तीन दिन के भीतर किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। किसान निर्धारित मूल्य पर अपना गेहूं बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें