फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से होगा सहालग का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना ने न सिर्फ विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया, बल्कि मांगलिक आयोजनों पर भी असर पड़ा। अब करीब आठ माह बाद नवरात्र से मांगलिक आयोजनों की शुरुआत हो सकेगी। इसे लेकर टेंट, लाइट, साउंड सर्विस, गेस्ट हाउस संचालक सहित अन्य सेवाओं से जुड़े लोग आशान्वित नजर आ रहे हैं। सभी ने अपने अपने स्तर से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले में मार्च से ही मांगलिक आयोजनों पर रोक लगी हुई है। एक तरफ जहां वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाने से मांगलिक आयोजनों की तैयारियां धरी रह गईं। वहीं तमाम लोगों ने कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वयं से ही मांगलिक आयोजन स्थिति सामान्य होने तक टाल दिया।
अब जब स्थितियां सामान्य हो रही हैं तो ऐसे में शारदीय नवरात्र से मांगलिक आयोजनों की शुरूआत हो सकती है। नवरात्र में बगैर लगन सहित अन्य आयोजन किए जा सकते हैं। वहीं लॉकडाउन भी अब लगभग पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। ऐसे में लोग मांगलिक आयोजनों के लिए अपने अपने स्तर से तैयारी करने लगे हैं।
विज्ञापन

जिसे देखते हुए टेंट हाउस, लाइट सर्विस, साउंड सर्विस, गेस्ट हाउस संचालक, बैंड, हलवाई सहित अन्य आवश्यक आवश्यकताओं की आपूर्ति में लगे लोग कार्य मिलने को लेकर आशान्वित नजर आ रहे हैं। इस बारे में भिनगा के दीप वाटिका के संचालक रामरूप गुप्ता बताते हैं कि विगत आठ माह से कोई काम न मिलने के कारण समस्याएं हो रही थीं।
नवरात्र से सहालग की शुरुआत हो रही है। ऐसे में वाटिका को सजाया जा रहा है। फिलहाल अब तक कोई बुकिंग नहीं मिली। लोग आते हैं और रेट पूछकर लौट जाते हैं। ऐसा ही कुछ कहना अन्य गेस्ट हाउस संचालक, टेंट हाउस, लाइट सर्विस, साउंड सर्विस, बैंड, हलवाई व अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों का कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें