फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई 11 अक्तूबर से मंडलीय प्रशिक्षण बैठक आयोजित करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में वर्चुअल बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से 11 अक्टूबर से मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसे सफल बनाने के लिए बुधवार को वर्चुअल बैठक के माध्यम से तैयारी की समीक्षा की गई। प्रशिक्षण के लिए जिले के सभी दस मंडलों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
इस दौरान पदाधिकारियों, जिला संयोजक व सह संयोजकों के साथ मुख्य वक्ता ने विस्तृत चर्चा की। मुख्य वक्ता नीति व शोध विभाग तथा मंडल प्रशिक्षण के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी दस मंडलों के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण विधानसभा क्षेत्रवार किया जायेगा।
विज्ञापन

जिसके लिए जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एक एक स्थान निश्चित किया जा चुका है। बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित मंडल कार्य समिति, सेक्टर संयोजक व प्रभारी मौजूद रहेंगे। प्रत्येक मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण होगा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संपर्क व संवाद के मध्यम से कुशल कार्यकर्ता बनाने का टिप्स दिया जाएगा। बैठक को प्रदेश मंत्री पयम्बक तिवारी तथा विनोद ने भी संबोधित किया। वहीं जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने तैयारियों की जानकारी दी। बैठक का संचालन मंडल प्रशिक्षण संयोजक दिवाकर पांडेय ने किया। बैठक में जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, अरुण पांडेय, संजू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें