फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई मे खिली रही धूप बरसते रहे बादल, पारा रहा सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माघ मास रविवार से समाप्त हो रहा है। ऐसे में शनिवार को मौसम मेें परिवर्तन दिखा। दोपहर में खिली धूप के बीच रिमझिम बरसात हुई। इससे कुछ पल के लिए मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया। वहीं शनिवार का मौसम सावन मास में आंधी पानी का संकेत भी दे गया। हाला कि इस रिमझिम बरसात से तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा। प्रकृति के इस परिवर्तन को देख लोग रोमांचित हो गए।
विज्ञापन

माघ मास के अंतिम छह दिन व फाल्गुन मास के शुरूआत के छह दिन को जोड़ कर बनने वाले इन बारह दिनों को तराई में चमर बरहा के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि चमर बरहा का एक दिन एक माह के समान होता है। चमर बरहा के दिनों में मौसम में होने वाला परिवर्तन चैत्र मास से शुरू होने वाले नव वर्ष के माह का पूर्वानुमान होता है। चमर बरहा का पांचवां दिन श्रावण मास माना गया है।
ऐसे में शनिवार को खिली चटकीली धूप के बीच दोपहर बाद कुछ देर के लिए चली तेज हवाओं व रिमझिम बरसात को देख लोगों ने सावन मास में अच्छी बारिश और आंधी आने का पूर्वानुमान लगाया। इसे देख किसान अगले वर्ष जहां धान की बेहतर पैदावार को लेकर आशान्वित हो गए। वहीं तेज आंधी व पानी की संभावनाओं से निराश भी नजर आई। मौसम के इस रंग को कभी सामान्य होने तो कभी आंधी पानी तो कभी तेज बरसात होने का संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि शनिवार को खिली धूप के बीच चली तेज हवाओं के साथ हुई इस बरसात को देख लोग रोमांचित भी हुए। फरवरी में हुई इस रिमझिम बारिश का तापमान पर कोई असर नहीं हुआ। लोग रिमझिम बरसात के बीच सामान्य दिनों की भांति अपना काम निपटाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें