फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जगह-जगह जलभराव, प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
डोमाई गांव में टूटी सड़क व भरा कीचड़, अमरहवा गांव में जलभराव के बीच से निकलते ग्रामीण,अमरहवा गा
विज्ञापन
श्रावस्ती/सिरसिया। तराई क्षेत्र में 24 अगस्त से 1 सितंबर तक रुक-रुक कर हो रही बारिश लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। जगह-जगह जलभराव के कारण ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरना उनकी मजबूरी है। जिम्मेदारों की लापरवाही से कई स्कूलों के बाहर भी कीचड़ और जलभराव है, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है। कई छात्रों के कपड़े कीचड़ से गंदे होने के कारण उनकी कक्षाएं छूट रही हैं। राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


घुटनों तक पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सिरसिया विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरहवा में बारिश व राप्ती नदी का पानी से भारी जलभराव है। इससे गंदा पानी कई के घरों में भर गया है और मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा है। गांव के कब्रिस्तान में भी घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में पानी के अंदर खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे हाफिज अफदाल अहमद ने बताया कि कब्रिस्तान में जलभराव होने से जनाजे की नमाज पढ़ने में दिक्कत हो रही है। वहीं, फरीद अहमद, तुलाराम वर्मा, खैराती आदि ने बताया कि जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से समस्या विकट हो गई है। ग्रामीणों ने डीएम अन्नपूर्णा गर्ग से समस्या निराकरण की मांग की है।


स्कूल जाने के रास्ते पर कीचड़ की भरमार

तराई में लगातार बारिश से स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्कूल परिसर और रास्तों पर जलभराव के कारण उन्हें आवागमन में दिक्कत हो रही है। 1 सितंबर को पड़ताल के दौरान हरिहरपुररानी विकास खंड के राजकीय हाईस्कूल जोगनी जाने वाला मार्ग कीचड़ से घिरा दिखा। सभी रास्ते लगभग बंद नजर आए और उन पर पैदल चलना भी दूभर था। पैदल स्कूल जाने वाले छात्रों और आम राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हुई। आलोक कुमार, सुभराती, ननकऊ और रामकेवल जैसे राहगीरों ने जिम्मेदारों की अनदेखी पर चिंता जताई।
विज्ञापन



कीचड़ व जलभराव से ग्रामीण परेशान

सिरसिया विकासखंड की ग्राम पंचायत डोमाई में नाली की खराब व्यवस्था और क्षतिग्रस्त आरसीसी के कारण लोग परेशान हैं। बारिश के बाद गांव में जलभराव और कीचड़ की भरमार है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण हरिशंकर त्रिपाठी, ओमप्रकाश तिवारी, वंशराज वर्मा, अनूप कुमार और दीपू तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई बार नाली निर्माण और जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था की मांग की है। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में मौन बने हुए हैं।

डोमाई गांव में टूटी सड़क व भरा कीचड़, अमरहवा गांव में जलभराव के बीच से निकलते ग्रामीण,अमरहवा गा

डोमाई गांव में टूटी सड़क व भरा कीचड़, अमरहवा गांव में जलभराव के बीच से निकलते ग्रामीण,अमरहवा गा

डोमाई गांव में टूटी सड़क व भरा कीचड़, अमरहवा गांव में जलभराव के बीच से निकलते ग्रामीण,अमरहवा गा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें