फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तपोस्थली में जलापूर्ति ठप, दस हजार की आबादी प्रभावित

Mon, 19 Jun 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। ओवरहैड टैंक से होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित होने से बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के कटरा इलाके में बीते पांच दिनों से जलापूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण भीषण गर्मी में तपोस्थली के आसपास क्षेत्र की करीब दस हजार की आबादी इससे प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद जलापूर्ति बहाल कराने से जुड़े जिम्मेदार राहत दिलाने को लेकर उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में इंसानों से लेकर पशु पक्षियों तक के लिए पानी सबसे बड़ी जरूरत बना है। इसके बावजूद तपोस्थली श्रावस्ती में बने ओवरहेड टैंक में आई तकनीकी खामी के कारण इलाके में पेयजल की आपूर्ति बीते पांच दिनों से ठप पड़ी है। इससे तपोस्थली स्थित जेतवन परिसर, आनंदपुर, चक्र भंडार, खरगूपुर सहित अन्य गांव क्षेत्रों में पेयजल न मिलने से लोगों को गर्मी में खासी परेशानी उठाना पड़ रही है। शिकायत के बाद भी जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू न बनाए जाने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष भी है।
चक्र भंडार निवासी जानकी प्रसाद वर्मा ने बताया कि गर्मी में पांच दिनों से पेयजल सप्लाई बाधत होने के कारण लोगों को पानी के लिए दूर दराज के इलाकों तक दौड़ लगा कर परेशानी उठाना पड़ रही है। चेतावनी दी कि यदि प्रभावित इलाके की पेयजल सप्लाई को शीघ्र दुरुस्त नहीं कराया गया तो क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें