फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एक्सपोजर विजिट में सिखाया कूड़े का प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भिनगा में एक्सपोजर विजिट के लिए कुशीनगर जिले से 30 सदस्यीय दल सोमवार को पहुंचा। इस दौरान डीपीआरओ नंदलाल ने कहा कि एक्सपोजर विजिट में जो भी चीजें दिखाई व बताई जाएं, उनको धरातल पर उतारने का प्रयास करें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक डाॅ. राजकुमार त्रिपाठी ने लोगों को माॅडल ग्राम बनाने के लिए टिप्स बताए। इस दौरान उन्होंने बायोगैस, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट व ओडीएफ प्लस की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण में कूड़ा प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है। इसलिए जब ठीक तरह से कूड़े का निस्तारण व छंटाई का कार्य किया जाएगा तो गांव की सूरत खुद-ब-खुद बदलने लगेगी। प्रशिक्षण के बाद लोगों को ग्राम भ्रमण कराया गया।
इस दौरान दल को ग्राम पंचायत चहलवा में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट के संचालन, वर्मी कंपोस्ट से जैविक खाद तैयार करना, परिवहन व निस्तारण के साथ ही कूड़ा पृथक्करण केंद्र के संचालन की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला समन्वयक हरिगेंद वर्मा, विशाल विक्रम सिंह, मोईन सिद्दीकी, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें