फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन पर दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में लॉकडाउन तथा क्वारंटीन लोगों की जानकारी लेने के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंगलवार देर शाम क्षेत्र के गांवों व मार्गों पर गश्त की। इस दौरान अनावश्यक घूम रहे लोगों को एहतियात बरतने की चेतावनी देकर वापस घर भेजा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने भिनगा के ईदगाह तिराहा, इकौना कस्बा सहित रत्नापुर बैरियर व चेक पोस्ट सहित सीमा क्षेत्र में रात गश्त कर स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों से शासन व जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों व नियमों का कड़ाई से पालन करने, मास्क, ग्लब्स पहनने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने भिनगा व मल्हीपुर बाजार में पैदल गश्त कर लॉकडाउन की स्थित का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को अनावश्यक रुप से विचरण करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
इसी क्रम में सीओ इकौना तारकेश्वर पांडेय सहित कोतवाली व थाना प्रभारियों ने सामाजिक दूरी का पालन करने तथा कोरोना वायरस से बचाव हेतु ग्लब्स आदि का प्रयोग करने की हिदायत दी।
सिरसिया व मल्हीपुर पुलिस ने इंडोनेपाल सीमा क्षेत्र में जाकर लॉकडाउन व होम क्वारंटीन लोगों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से मिल कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें