फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में वांछित दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला के कटार में हुई विवाहिता की हत्या के बाद मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। विवाहिता की मौत के बाद मृतका के ससुरालीजन मौके से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम थाना प्रभारी गिलौला अखिलेश पांडे टीम के साथ भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान टीम ने कटार मोड़ के पास से मुस्तकीम व उसकी पत्नी ताहिरा को गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें