फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए होगा मतदान

Sun, 08 Nov 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती की नई कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद के लिए मतदान होगा, जबकि अन्य सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के अध्यक्ष सालिकराम पांडेय ने बताया कि शनिवार को मध्य उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश कुमार मिश्र और कनिष्ठ सदस्य पद के प्रत्याशी मोहम्मद सलीम राइनी ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद नसीम, मध्य उपाध्यक्ष पद पर अमरेन्द्र सिंह व हरिकेश आर्य और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र कुमार यादव व राधेश्याम यादव शामिल हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर सदानंद त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पर रत्नेश्वर पाण्डेय और संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पर मोहम्मद नफीस निर्विरोध चुने गए हैं।

वरिष्ठ सदस्य पद पर मोहम्मद अरशद, जगदीश प्रसाद, राजीव टंडन, धर्मराज पाठक, शमीम रायनी व नीरज कुमार पाण्डेय तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर भवानी प्रसाद गोस्वामी, अंकित कुमार शुक्ल, रवीश कुमार पाठक, प्रदीप कुमार शर्मा, शिवराम साहू व दिनेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


21 नवंबर को होगा मतदान
बार एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि 21 नवंबर को होने वाले मतदान में अध्यक्ष पद के लिए राम पारस भार्गव, दिनेश कुमार पाठक, दिलीप कुमार तिवारी और विनोद कुमार श्रीवास्तव के बीच मुकाबला है। महामंत्री पद पर अभिषेक त्रिपाठी, चंद्र कुमार मिश्र और वेद प्रकाश मिश्र आमने-सामने हैं। जबकि संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद के लिए मेराज अहमद और हिमांशु मिश्रा के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें