फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घरों से लेकर बाजारों तक सजावट और खरीदारी का उत्साह

Sun, 08 Nov 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा में गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदते लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। रोशनी का पर्व दीपावली रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर घरों और मंदिरों की सजावट पूरी हो चुकी है, वहीं बाजारों में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। मुख्य दुकानों से लेकर पटरियों पर सजी अस्थाई दुकानों तक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन


घरों की सजावट के लिए बिजली की झालरों के साथ-साथ पारंपरिक तरीके से दीपोत्सव मनाने के लिए मिट्टी के दीयों की जमकर खरीदारी हो रही है। माटी कला के कारीगर सगीर अहमद ने बताया कि मिट्टी और लकड़ी के दाम बढ़ने से पिछले साल जो दिए 80 रुपये सैकड़ा बिक रहे थे, वह इस बार 100 रुपये सैकड़ा बिक रहे हैं।

इसके अलावा बाजारों में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी के साथ कुबेर और हनुमान जी की प्रतिमाओं की भी खूब बिक्री हो रही है। व्यवसायी रोहित गुप्ता ने बताया कि लोगों को मिट्टी की मूर्तियां विशेष रूप से पसंद आ रही हैं, हालांकि पीओपी (प्लस ऑफ पेरिस) और अन्य धातुओं से बनी प्रतिमाएं भी बिक रही हैं।
विज्ञापन





लाई, चूरा व भुरकी की भी खूब हो रही खरीदारी

भाईदूज भले ही तीन दिन बाद है, लेकिन बाजारों में लाई, चूरा और भुरकी की दुकानें सज गई हैं। लोग अन्य सामान के साथ इनकी भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं, क्योंकि कई घरों में दिवाली की पूजा के दौरान भी इनका भोग लगाने की परंपरा है। व्यवसायी उमेश गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चीनी के दाम बढ़ने से भुरकी 30 से 40 रुपये महंगी बिक रही है। जबकि लाई 10 रुपये और चूरा 12 रुपये तक महंगा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें