श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के चुनाव की तिथियों की घोषणा आयोग ने कर दी है। पांच विधानसभा सीट वाली इस लोकसभा का चुनाव छठे चरण में 12 मई में होगा। इसमें जिले के करीब साढ़े सात लाख वोटर अपनी भूमिका निभाएंगे।
अधिसूचना जारी होते ही निर्वाचन तिथियों की घोषणा कर दी गई है। श्रावस्ती लोक सभा क्षेत्र में छठे चरण में 12 मई को चुनाव होगा। पांच विधानसभा वाली इस सीट में दो विधानसभा श्रावस्ती व तीन विधानसभा बलरामपुर जिले की है।
श्रावस्ती जिले के 7,69,481 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने में अपनी भूमिका निभाएं। इसमें 3,72,692 भिनगा विधानसभा व 3,96,789 श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं।
इसमें भिनगा विधानसभा में 2,00,650 पुरुष 1,72,018 महिलाएं, 24 अन्य व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में 211371 पुरुष, 185411 महिलाएं व 7 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।
भिनगा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 229 मतदान केंद्र व 389 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां कुल जनसंख्या 661217 है। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में 262 मतदान केंद्र, 426 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां 712514 की जनसंख्या है। ऐसे में जिले की 1373731 की जनसंख्या में 769481 लोग अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे।