फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान किया तो जेल जाने को रहें तैयार : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आज सुबह सात बजे से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो जाएगा। यदि आप किसी प्रत्याशी के सगे संबंधी या समर्थक हैं तो सावधान। यदि आप बार-बार मतदेय स्थल पर जा रहे हैं अथवा अपने प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान करने या कराने की सोच रहे हैं, तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। यदि आप ने बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो आपको गोली भी मारी जा सकती है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट टीके शिबु ने आज हो रहे मतदान को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों व सुरक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके तहत कोई भी व्यक्ति फर्जी मतदान करने व कराने का प्रयास करता है तो उसे तत्काल जेल भेजा जाएगा। चुनाव एजेंटों को हिदायत दी गई है कि वह मतदेय स्थल व उसके निकट मोबाइल फोन, प्रचार सामग्री व मतदाता सूची लेकर मतदान केंद्र पर न जाएं। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मतदान में बाधा पहुंचाने का प्रयास करने व बैलेट बॉक्स से छेड़छाड़ करने का प्रयास करने वालों को बिना पूछे देखते ही गोली मारने का भी निर्देश दिया गया है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश जारी किया जा चुका हैं।
श्रावस्ती। आज हो रहे मतदान में मतदाताओं से पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है, उन्होंने कहा है कि मतदाता पर यदि कोई नाजायज मतदान का दबाव बनाता है अथवा फर्जी मतदान करवाता है, तो उसकी सूचना मतदान केंद्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों को तत्काल दें। इतना ही नहीं यदि कोई प्रत्याशी अथवा उसका समर्थक मतदान करने से रोकता है तो इसकी सूचना क्षेत्र भ्रमण कर रहे जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों को दें। जिससे ऐसे अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा सके। पुलिस की मोबाइल टीम मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रही है, जो किसी भी अवांछनीय तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। ऐसे में मतदाताओं को किसी से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

श्रावस्ती। चुनाव के दौरान संबंधित समाचार संकलन के लिए प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का संभावित दौरा करेंगे। इस दौरान मतदाताओं से चुनाव संबंधित कुछ जानकारियां भी ले सकते हैं। ऐसे में जहां तक संभव हो संयमित तरीके से प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा प्रेस प्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें