फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हिंदी के सम्मान में गूंजे स्वर, विद्यार्थियों ने सुनाईं कविताएं

Mon, 14 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जगतजीत इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी।
विज्ञापन
कटरा। जिले में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में गोष्ठी हुई, जबकि जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में कविता पाठ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे और रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में चीनी के बाद हिंदी दूसरे स्थान पर है। भारत और अन्य देशों में 60 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फिजी, मॉरीशस, गुयाना और सूरीनाम सहित कई देशों में भी बड़ी संख्या में लोग हिंदी बोलते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी राजभाषा, संपर्क भाषा और जनभाषा के सोपान पार कर विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है।
छात्र आलोक कुमार ने कहा कि हिंदी प्रेम, मिलन और सौहार्द की भाषा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, अनोखी लाल पाठक, पंकज कुमार द्विवेदी, शशि भूषण शुक्ला और संतोष कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि जीवन का अहम हिस्सा है। करोड़ों लोगों की भावनाएं इससे जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
वेद प्रकाश पांडे ने हिंदी प्रेम पर कविता प्रस्तुत की। इसके अलावा अनिल त्रिपाठी और छात्र शिवम प्रजापति ने भी कविता पाठ किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, पलक शर्मा, वैष्णवी सोनी और हरिवंश सिंह आदि मौजूद रहे।

जगतजीत इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें