फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पेलेट गन व 33 छर्रों के साथ शिकारी गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/सिरसिया। एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना पर प्रतिबंधित वन क्षेत्र से एक शिकारी को गिरफ्तार किया। शिकारी के पास से शिकार में प्रयुक्त पेलेट गन व 33 छर्रे बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद एसएसबी जवानों ने कार्रवाई के लिए आरोपी शिकारी को पश्चिमी रेंज सोहेलवा की वन टीम को सौंप दिया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि एसएसबी सीमा चौकी गुज्जरगौरी और पश्चिमी सोहेलवा रेंज की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान गजरी नाले के पास संदिग्ध शिकारी के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक पेलेट गन व 33 मेटल पेलेट (छर्रे) बरामद हुए। आरोपी शिकारी की पहचान जलील खान के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने शिकार के बाद जानवरों को मदारगढ़ ले जाने की बात बताई। संयुक्त टीम में 62वीं वाहिनी के निरीक्षक रहेश सिंह राणा, उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह, आरक्षी रमेश यादव,वनटीम से उपनिरीक्षक अतुल प्रताप सिंह, संदीप कुमार, अभिनाश कुमार, मुन्ना लाल शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें