फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ओपीडी में नहीं थम रहा वायरल बुखार

Fri, 25 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ओपीडी कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। परचा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। इनमें बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं, पैथोलॉजी में जांच के बाद रिपोर्ट के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सेमरी गांव निवासी विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें करीब एक सप्ताह से बुखार है। मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिली। शिवगढ़ कलां निवासी भवानीदीन अपने दो दिन से बुखार से पीड़ित बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। कोकल गांव निवासी समयदीन ने बताया कि उन्हें बुखार के साथ शरीर में दर्द भी है। ऐसे कई अन्य मरीज भी अस्पताल पहुंचे।
चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि इन दिनों बुखार से पीड़ित काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर में शरीर दर्द, भूख न लगने और ठंड लगने की शिकायत है। उन्होंने बताया कि बुखार कई कारणों से हो सकता है। मौसम में बदलाव से भी सर्दी-बुखार की समस्या हो सकती है। उन्होंने लोगों से मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने और घर के आसपास जलभराव न होने देने की अपील की। अधिक ठंडा खाने से बचें और बुखार होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। खुद से दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें