फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विजय स्तूप तिब्बती मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 15 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कटरा में विजय स्तूप तिब्बती मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद लामा, बौद्ध ​भिक्षु व अ​ध
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में शुक्रवार को संस्थापिका कमला लामा की अध्यक्षता में विजय स्तूप तिब्बती मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ एसडीएम इकौना ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि श्रावस्ती भगवान बुद्ध की तपोस्थली है। भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का कहा। आज श्रावस्ती की इस धरती का वर्चस्व पूरे विश्व में है। स्तूप संस्थापिका ने कहा कि हमारे बौद्ध धर्म में इस माह का बहुत ही महत्व है। इसी माह में भगवान बुद्ध ने चमत्कार दिखाया था। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा का यह समय सुनिश्चित किया गया है। पूजा का समापन शे कुंजन बुद्ध वंदना कर किया। इस दौरान मुख्य रूप से थाई वाराणसी बुद्ध विपासना के भंते अथाई पान्या व्हाट, पलदेन बौद्ध, श्रद्धालोक महाथेरो, संतोष शेरपा, भिक्षु देइन, भिक्षु यू ओ वाथा, देवेंद्र महाथेरो सहित कंबोडिया, थाईलैंड, अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, भूटान, नेपाल आदि देशों के बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें