फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सभी मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी

Mon, 01 May 2023 06:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 807 शस्त्र जमा, 2569 हुए पाबंद, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान के लिए कल बुधवार को पोलिंग पार्टी रवाना होगी। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन की ओर से जहां 807 शस्त्रों को जमा कराया जा चुका है। वहीं 2569 लोग शांतिभंग की आशंका में पाबंद भी कराया गया है।
नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए 200 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें नगरपालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद पर नौ व 25 वार्डों में सदस्य पद पर 132 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि इकौना में अध्यक्ष पद पर छह व 11 वार्डों पर सदस्य पद के लिए 52 प्रत्याशी मैदान में हें। वहीं इकौना के एक वार्ड में सभासद निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा के 17 मतदान व 50 मतदेय स्थल पर 36,593 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां चुनाव के लिए नवीन गल्ला मंडी खरौरा से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी। भिनगा में दो जोनल व पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट,17 वीडियोग्राफी टीम, तीन उड़न दस्ता, तीन स्थैतिक निगरानी दल तैनात किए गए हैं। साथ ही मतगणना हाल व स्ट्रांग रूम की छह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत इकौना के चार मतदान व 17 मतदेय स्थल पर 12485 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां चुनाव के लिए तहसील कार्यालय इकौना से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी। इकौना में एक जोनल व दो सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार वीडियोग्राफी टीम, तीन उड़न दस्ता, तीन स्थैतिक निगरानी दल तैनात किए गए हैं। साथ ही मतगणना हाल व स्ट्रांग रूम की चार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। इन दोनों ही निकायों में कुल 869 शस्त्र लाइसेंस जारी हैं। इनमें से जहां पुलिस ने 696 शस्त्र जमा कराएं हैं। वहीं 111 शस्त्रों को अन्य स्थानों पर जमा कराया जा चुका है। वहीं 2569 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें