आशा एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में दस्तावेजों का सत्यापन करते अधिकारी।- संवाद
श्रावस्ती। आईसीडीएस विभाग ने सोमवार को भिनगा स्थित आशा एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन कराया। यह सत्यापन दो दिवसीय चल रहे कार्यक्रम के तहत कराया गया। पहले दिन यह सत्यापन जमुनहा, हरिहरपुररानी व इकौना के अभ्यर्थियों का हुआ।
जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 16 पद व सहायिका के 399 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए पहले दिन जमुनहा के 93 हरिहरपुररानी के 147 तथा इकौना के 110 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है।
इसके लिए एसडीएम, रवेंद्र कुमार, एसडीएम प्रवीण कुमार, संबंधित परियोजना के सीडीपीओ, बीसी राजेश मिश्रा, डीसी दिवाकर यादव सहित अन्य कर्मियों को सत्यापन कार्य के लिए लगाया गया है।