फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो की मौत

Tue, 10 Feb 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र में डगमरा नाले के निकट रविवार देर रात एक बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे किशोर ने बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सिरसिया क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी रामतीरथ ने बताया कि उनका भतीजा शिवम वर्मा (18) रविवार को बलरामपुर जिले के हर्रैया क्षेत्र के ग्राम अतरपरी में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। देर शाम कुछ सामान लेने के लिए लवधेश यादव (16) के साथ बाइक से सिरसिया बाजार जा रहा था।

डगमरा नाले के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से शिवम की बाइक टकरा गई। इससे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी सिरसिया पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल लवधेश को सिरसिया सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। भिनगा में भी उसकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

बहराइच ले जाते समय रास्ते में ही लवधेश की मौत हो गई। मेडिकल काॅलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिरसिया पुलिस ने शिवम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि लवधेश के शव का पोस्टमार्टम बहराइच में हो रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिवम के दादा झब्बर की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें