जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाते डीएम व सीएमओ।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग व एक निजी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम व सीएमओ ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए वैन गांव-गांव भ्रमण करेगी। इसके लिए डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व सीएमओ डॉ. एके सिंह ने वैन को हरी झंडी दिखाई। डीएम ने बताया कि लोग परिवार नियोजन का महत्व समझ सकें, इसके लिए यह अभियान शुरू किया गया है।
सीएमओ ने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित पोस्टर्स व हैंडबिल आदि वितरित किए जाएंगे। साथ ही उन्हें लघु फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इस अभियान के तहत 26 फरवरी तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जिंगल्स वैन भ्रमण करेंगी। इस मौके पर डीईआईसी मैनेजर प्रतीक शाक्य, संस्था के बीके जैन, जिला प्रतिनिधि आनंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।