फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कार से टकराई वैन, पांच घायल

Thu, 25 Dec 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल व्य​क्ति।- संवाद
विज्ञापन
इकौना। बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर मंगलवार देर रात ग्राम लोहारनपुरवा के निकट कार व वैन में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वैन पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने चालक सोनू व वसीम की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बहराइच जिले के रामगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमवापुर कलां निवासी कई लोग सिद्धार्थनगर जिले के बहादुरगंज स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। वहां से मंगलवार को वैन से 16 मजदूर घर लौट रहे थे। बौद्ध परिपथ पर लोहारनपुरवा गांव के निकट सामने से आ रही कार से टकराकर वैन पलट गई।

हादसे में बहराइच के महराजगंज निवासी चालक सोनू (45) तथा ग्राम रमवापुर निवासी वसीम (46), हारुन (40), अफजल (28) व रहमतुल्लाह (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। इकौना थाने के प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने एंबुलेंस से सभी घायलों को इकौना सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां वसीम व सोनू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया। कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें