फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इंस्पायर अवार्ड की प्रोत्साहन राशि के लिए अपडेट कराएं केवाईसी

Tue, 12 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। छात्रों में नवाचार की भावना विकसित करने के लिए इंस्पायर-मानक योजना चलाई जा रही है। इसके तहत चयनित छात्रों को इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसलिए छात्रों को केवाईसी अपडेट कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए 30 छात्रों का चयन किया गया है। इन छात्रों को प्रोजेक्ट का मॉडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जानी है। ऐसे में बैंक में केवाईसी अपडेट न होने से प्रोत्साहन राशि नहीं पहुंच सकेगी।

प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने कहा कि सभी छात्रों को बैंक में अपना केवाईसी अपडेट कराना होगा। संबंधित विद्यालय ही छात्र के बैंक खाते का विवरण अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आईएफएससी कोड, छात्र का नाम सहित अन्य जानकारियों का मिलान करने के बाद ही पोर्टल पर सबमिट करें। यदि डाटा में एकरूपता नहीं होगी, तो धनराशि खाते में नहीं पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें