गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म
संगीता का शव मिलने के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीण जहां विषैले जीव के काटने से मौत होने की बात कह रहे हैं, तो वहीं कुछ ग्रामीण हत्या की चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में नित्यक्रिया के लिए निकली संगीता की किसी ने हत्या कर शव धान की नर्सरी में छिपा दिया है।
उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे संगीता का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर जांच-पड़ताल की गई है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।