'आप श्रावस्ती से टिकट मांग रही'
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडेय ने कहा कि उनका श्रावस्ती से विधायकी का टिकट मांगना कुछ तानाशाह लोगों को नागवार लग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार रात वो परिवार के साथ घर पर मौजूद थीं। इस दौरान रात लगभग 11 बजे तीन महिला और तीन पुरुष पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से इतनी रात में आने का कारण पूछा तो पुलिस ने टीम ने उनसे सवाल किया कि आप श्रावस्ती से टिकट मांग रही हैं।
'सख्त कार्रवाई की जाएगी'
उन्होंने ऐसा सवाल पूछने पर एतराज जताया तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि आपने अपनी कार पर सचिवालय का पास भी लगा रखा है। उन्होंने इस पर भी आपत्ति जताई तो पुलिसकर्मी चुप हो गए। भाजपा नेत्री ने बताया कि उन्होंने थाना प्रभारी को फोन कर पुलिस भेजने का कारण पूछा तो थाना प्रभारी ने बताया कि किसी के दबाव में उन्होंने ऐसा किया है।
इसके बाद भाजपा नेत्री ने एसपी राहुल भाटी से बात की तो उन्होंने कहा कि आपके नाम पर एक दिन पहले आपत्ति की गई है। आप अपने संगठन में बात कर लीजिए। बाकी पुलिस टीम मेरी जानकारी में नहीं गई है। जांच करवाऊंगा, जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।