फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: रात और दोपहर में हुई बारिश... फिर खिली चटख धूप; मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sat, 01 Mar 2025 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

UP Weather News: रात और दोपहर में बारिश हुई। इसके बाद चटख धूप खिली। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में तराई में मौसम का मिजाज शनिवार दूसरे दिन भी बिगड़ा रहा। शुक्रवार रात गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश हुई। वहीं सुबह सामान्य रहा मौसम अचानक बदल गया। दोपहर में चली तेज हवाओं के साथ एक बार फिर हुई बरसात ने किसानों के माथे पर बल ला दिया। इसके बाद खिली चटक धूप से मौसम सामान्य हो गया।

विज्ञापन


खेतों में लगी सरसों, अलसी व मसूर लगभग पक कर तैयार हो रही है। किसान उसे काटने की तैयारी में है। वहीं मटर, चना व गेहूं की फसल में दाने आ चुके हैं, जबकि लतादार व अन्य सब्जियां कहीं फल तो कहीं फूल पर हैं। बागों में लगे आम के पेड़ बौर से लद चुके हैं। 

ओलावृष्टि की संभावना को लेकर किसान परेशान

ऐसे में शुक्रवार से अचानक मौसम के बदले मिजाज ने किसानों के माथे पर बल ला दिया है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे मौसम अचानक बदल गया। इस बीच गरज-चमक के साथ हुई रिमझिम बरसात के बीच किसान ओलावृष्टि की संभावना को लेकर परेशान रहे। हालांकि करीब आधे घंटे बाद मौसम सामान्य हो गया। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।

बरसात हुई तो फसल गिर जएगी

वहीं शनिवार को मौसम फिर बदल गया। दोपहर में आसमान पर बादल छा गए। इसके बाद चली तेज हवाओं के बीच शुरू हुई रिमझिम बरसात देख किसानों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं। उन्हें भय था कि तेज हवाओं के साथ बरसात हुई तो फसल गिर जएगी। इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। गनीमत रही कि मौसम सामान्य हो गया और फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें