फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनीसेफ की भारत प्रमुख ने देखी स्वास्थ्य व शिक्षा की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से यूनीसेफ की भारत प्रमुख बुधवार को श्रावस्ती पहुंची। उन्होंने ओडीएफ ग्राम कंजड़वा जाकर प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से मिल कर स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन यूनीसेफ की भारत प्रमुख व बांग्लादेश निवासिनी डॉ. यासमीन अली (यूएन) इकौना के ओडीएफ ग्राम कंजडवा पहुंची। जहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कंजड़वा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। केेंद्र पहुंची भारत प्रमुख का बच्चों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से महिलाओं के स्वास्थ्य व बच्चों के जन्म एवं शिशु सुरक्षा के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने ग्राम प्रधान के साथ शौचालय की साफ सफाई भी देखी। बच्चों को साबुन से हाथ धुलने व सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने प्रधान सावित्री देवी के साथ महिलाओं संग बैठक की। इसमें महिलाओं से लड़कियों की शादी, परिवार में कितनी लड़कियां हैं तथा सभी घरों में शौचालय है या नहीं इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने ग्राम कंजडवा में बनी सड़क व नाली की सफाई एवं कूड़ाघर की स्थिति भी देखी। इसके साथ ही ग्राम प्रधान को मार्ग किनारे व गलियों में कूड़ा दान रखवाने व ग्रामीणों को कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद डॉ. यासमीन अली ने ब्लॉक सभागार इकौना में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं यूनिसेफ के स्टेट व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर उनके साथ यूनीसेफ की स्टेट अधिकारी रुथ लेस्कानो (फिलीपींस), पोषण कार्यक्रम प्रमुख डॉ. रिया, डॉ. अमित मल्होत्रा, डॉ. चिरंजीव तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं समन्वयक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें